Saturday, March 20, 2021

(Important Day महत्वपूर्ण दिवस) 20 मार्च (20th March) : अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness)


(Important Day महत्वपूर्ण दिवस) 20 मार्च (20th March) : अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness)


  • प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) मनाया जाता है। इस बार 2021 की थीम है ‘Happiness For All Forever’।
  • संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने 12 जुलाई 2012 को प्रस्ताव 66/281 के तहत हर वर्ष 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस प्रस्ताव को भूटान ने प्रस्तुत किया था। अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस की अवधारणा भूटान के सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता (Gross National Hppiness- GNH) संकल्पना पर आधारित है। 1970 के दशक में भूटान के प्रधानमंत्री जिग्मे वाई थिनले ने सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता- GNH की संकल्पना दी थी। भूटान विश्व का एक ऐसा देश है जो 1970 से ही राष्ट्रीय आय की तुलना में राष्ट्र की खुशहाली को तरजीह देता आया है।
  • 2015 में यूएन ने 17 सतत विकास लक्ष्यों को लॉन्च किया जिसमे तीन प्रमुख पहलुओं पर बल दिया गया (गरीबी को समाप्त करने, असमानता को कम करना और हमारे ग्रह की रक्षा करना) है। ये हमें कल्याण और खुशी की ओर ले जाते हैं।

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट:

  • प्रसन्नता को मापने की अवधारणा सर्वप्रथम भूटान से शुरू हुई थी। भूटान के प्रस्ताव पर सतत् विकास समाधान नेटवर्क ने संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्गत साल 2012 में पहली विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट जारी की थी। पहली रिपोर्ट में भारत का स्थान 111वाँ था, जबकि डेनमार्क पहले स्थान पर था।
  • वर्ष 2012 से जारी की जाने वाली इस रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों को अपने नागरिकों की संतुष्टि एवं प्रसन्नता के स्तर को ध्यान में रखते हुए लोक-नीतियों के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।

विश्व प्रसन्नता सूचकांक के प्रमुख घटक

  1. जीडीपी, प्रति व्यत्ति आय
  2. स्वस्थ जीवन प्रत्याशा
  3. सामाजिक स्वतंत्रता
  4. भ्रष्टाचार का अभाव
  5. सामाजिक अवलंबन
  6. उदारता

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2021के बारे में

  • संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (Sustainable Development Solutions Network) ने विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2021 जारी कर दी गयी है। इस रिपोर्ट को तैयार करने में गैलप वर्ल्ड पोल और लॉयड्स रजिस्टर फाउंडेशन (Gallup World Poll and Lloyd’s Register Foundation) के डेटा की मदद ली जाती है जो इसे वर्ल्ड रिस्क पोल(World Risk Poll) तक पहुच प्रदान करने में समर्थ बनाते है। 2021 की रिपोर्ट में COVID डेटा हब के हिस्से के रूप में ICL-YouGov बिहेवियर ट्रैकर के डेटा को भी शामिल किया गया है।
  • विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट, 2021में फिनलैंड लगातार 4 वषों से प्रथम स्थान पर बना हुआ है डेनमार्क द्वितीय और स्विट्जरलैंड को तीसरा स्थान मिला है। इस रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग 139 रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 एवं 2019 में भारत की रैंकिंग क्रमशः144 एवं 140 थी।
  • रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान 105 वें, बांग्लादेश 101 वें और चीन 84 वें स्थान पर है।
  • 2021 की इस रिपोर्ट में सबसे निचले स्थान पर अफगानिस्तान (149) काबिज है। इस रिपोर्ट में आखिरी सूची में सामिल अन्य देश जिम्बाब्वे (148), रवांडा (147), बोत्सवाना (146) और लेसोथो (145) है।

No comments:

Post a Comment

Thanks for your feedback